Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 फरवरी 2021 का पंचांग, सरस्वती पूजा आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन सरस्वती पूजा होती है। इसे श्री पंचमी भी कहते हैं। आज ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है।

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 16 फरवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज वसंत पंचमी है। आज के दिन सरस्वती पूजा होती है। इसे श्री पंचमी भी कहते हैं। आज ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनको पीले वस्त्र, पीले फूल, गुलाल, खीर, मालपुआ आ​दि अर्पित किया जाता है। सरस्वती पूजा के दिन कॉपी, किताब, वाद्य यंत्र आदि की भी पूजा की जाती है। आज का पंचग रात में खत्म हो जाएगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विशेष: पंचक (रात्रि के 08 बजकर के 55 मिनट पर समाप्त)।

आज का पर्व एवं त्योहार: बसंत पंचमी, वागेश्वरी जयंती, सरस्वती पूजा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 29 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी रेवती नक्षत्र 30 घंटे 55 मनट तक, तत्पश्चात् अश्वनी नक्षत्र शुभ योग 25 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग मीन में चंद्रमा 20 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात् मेष में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 59 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 12 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय प्रातः 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज रात 08 बजकर 25 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 18 मिनट से रात 08 बजकर 04 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज रात 08 बजकर 57 मिनट से कल 17 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 58 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज रात 08 बजकर 57 मिनट से कल 17 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 58 मिनट तक।

रवि योग: आज रात 08 बजकर 57 मिनट से कल 17 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 58 मिनट तक।

आज माघ शुक्ल पंचमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण और उनके मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Social media icon

Youtube

#